जमशेदपुर : टाटा स्टील की शत प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी टीएसडीपीएल की अधीकृत यूनियन टीएसडीपीएल इम्पलाइज यूनियन चुनाव घोषणा के साथ ही विरोध के स्वर , तेज हो गए हैं. टीएसडीपीएल के सीआर संयंत्र के कर्मचारियों ने यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय से मिलकर क्षेत्र निर्धारण में उलट-फेर का आरोप मढ़ते हुए उसमें समय रहते सुधार की मांग की है. (नीचे भी पढ़े)
शनिवार को शाम कर्मचारियों को एक जत्था यूनियन अध्यक्ष को एक पत्र भी सौंपा है. पत्र में कर्मचारियों ने कहा है कि उन्हें विश्वस्त सूत्रों से मालूम हुआ है कि वर्तमान यूनियन की कमेटी क्षेत्र निर्धारण में गड़बड़ी की है. जिस क्षेत्र में कर्मचारी बीते 20-25 साल से मतदान करते आए हैं, उनका क्षेत्र बदल गया है. वर्तमान कमेटी अपने अनुकूल क्षेत्र का निर्धारण किया है ताकि उनकी जीत सुनिश्चित हो जाए. (नीचे भी पढ़े)
अगर ऐसा होता है तो यूनियन चुनाव की निष्पक्षता व पारदर्शिता पर प्रश्न चिन्ह लग जाएगा. अध्यक्ष ने कर्मचारियों की बातों को सुनने के बाद आश्वस्त किया कि चुनाव निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से कराया जाएगा, किसी के साथ गलत नहीं होगा. अध्यक्ष को पत्र लिखने वालों में आरके सिंह, के. सतीश, शानू समेत आधा दर्जन कर्मियों के नाम शामिल है.
जाने किस निर्वाचन क्षेत्र में कितने कमेटी मेंबर :
क्षेत्र संख्या एक- क्रेन, डिस्पैच एसएंड एल, स्टोर – दो सीट
क्षेत्र संख्या दो – जीआरएम रिलेविंग, क्वालिटी व अन्य – दो सीट
क्षेत्र संख्या तीन – क्यूसी -6, पिकलिंग ग्रांडिंग, जीआरएम- एक सीट
क्षेत्र संख्या चार – रिलिविंग, बेबी स्लीटर, सेफ्टी व अन्य- दो सीट
क्षेत्र संख्या पांच – क्वालिटी, इपीआइएस, क्रेन – दो सीट
क्षेत्र संख्या छह – आपरेशन क्रेन – दो सीट
क्षेत्र संख्या सात – मेंटेनेंस, डिस्पैच, स्टोर आदि -दो सीट
क्षेत्र संख्या आठ -आपरेशन – एक सीट
क्षेत्र संख्या नौ – डिमेग – एक सीट




