जमशेदपुर : परसुडीह क्षेत्र के गोलपहाड़ी बी टाइप रेलवे कॉलोनी स्थित श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा कमेटी की ओर से मैदान में रविवार दोपहर में दरिद्रनारायण भोज का आयोजन किया गया. इसमें दरिद्रनारायण भोज के पश्चात 111 दरिद्रनारायण में भोजन के उपरांत कंबल का वितरण किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज, भागवत, सोनू, अर्जुन, विष्णु, रमाकांत आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.




