• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, July 23, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur gst appeal process : सिंहभूम चैम्बर में जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण  में अपील की प्रक्रिया को लेकर सेमिनार आयोजित, मुख्य अतिथि जीएसटी आयुक्त ने आनंद कुमार ने बताई अपील फाइलिंग की सही प्रक्रिया

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के टैक्स एवं फाइनेंस उपसमिति की ओर से मंगलवार को चैम्बर भवन में “फाइलिंग ऑफ अपील्स बिफोर जीएसटीएटी विषय पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शहर के चार्टर्ड एकाउंटेंट्स, अधिवक्ताओं, कर सलाहकारों एवं बड़ी संख्या में उद्योगपतियों एवं व्यवसायियों ने हिस्सा लिया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि जमशेदपुर के जीएसटी आयुक्त आनंद कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेदपुर के अपर जीएसटी आयुक्त उपस्थित रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता सिंहभूम चैम्बर के अध्यक्ष मानव केडिया ने की. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

अध्यक्ष मानव केडिया के स्वागत भाषण से आरंभ कार्यक्रम में उन्होंने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि जीएसटी कानून निरंतर विकसित हो रहा है तथा जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण  का संचालन प्रारंभ होने के बाद व्यवसायियों एवं करदाताओं के लिए इसकी प्रक्रियाओं की सही जानकारी अत्यंत आवश्यक हो गई है. मुख्य अतिथि आनंद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि करदाताओं एवं विभाग के बीच स्वस्थ एवं पारदर्शी कर व्यवस्था के लिए कानून की सही समझ और समयबद्ध अनुपालन अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने कहा कि जीएसटीएटी की स्थापना से करदाताओं को एक प्रभावी एवं सुलभ अपीलीय मंच प्राप्त हुआ है, जिससे विवादों का शीघ्र एवं न्यायसंगत समाधान संभव होगा. उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे कानून के प्रावधानों का पालन करते हुए अपने अधिकारों एवं दायित्वों के प्रति जागरूक रहें. (नीचे भी पढ़ें)

कोलकाता से पधारे सीए एवं अधिवक्ता अभिषेक अग्रवाल ने अत्यंत व्यावहारिक एवं सरल भाषा में जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण में अपील दायर करने की संपूर्ण प्रक्रिया पर प्रकाश डाला. उन्होंने विशेष रूप से सही बेंच का चयन को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि कुछ विशेष मामलों की सुनवाई केवल नई दिल्ली स्थित प्रिंसिपल बेंच में होती है, जबकि अन्य सभी मामलों की सुनवाई राज्य बेंच द्वारा की जाती है. गलत बेंच में अपील दायर करने से अपील की समय-सीमा प्रभावित हो सकती है. (नीचे भी पढ़ें)

 विभाग द्वारा जारी प्रत्येक पत्र या नोटिस के विरुद्ध जीएसटीएटी में अपील नहीं की जा सकती. केवल प्रथम अपीलीय प्राधिकारी द्वारा पारित आदेश  पुनरीक्षण आदेश अथवा प्रवेश स्तर पर अस्वीकृत अपील जैसी परिस्थितियों में ही अपील का अधिकार उपलब्ध होता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अपील की समय-सीमा आदेश जारी होने की तिथि से नहीं, बल्कि आदेश की प्राप्ति की तिथि से प्रारंभ होती है. प्रथम अपीलीय प्राधिकारी से अनुकूल आदेश प्राप्त होने के बाद भी मामला समाप्त नहीं माना जाना चाहिए. यदि विभाग चाहे तो वह छह माह के भीतर जीएसटीएटी में अपील दायर कर सकता है. इसलिए करदाताओं को ट्रिब्यूनल पोर्टल पर नियमित रूप से अपने मामलों की निगरानी करनी चाहिए, जिससे विभागीय अपील की सूचना छूट न जाए. (नीचे भी पढ़ें)

इसी प्रकार क्रॉस ऑब्जेक्शन का अधिकार जीएसटी कानून में उपलब्ध सबसे प्रभावी एवं कम उपयोग किया जाने वाला उपाय है. यदि विभाग अपील दायर करता है तो करदाता बिना किसी प्री-डिपॉजिट एवं अतिरिक्त शुल्क के निर्धारित अवधि के भीतर क्रॉस ऑब्जेक्शन दाखिल कर सकता है तथा उन मुद्दों को भी चुनौती दे सकता है. जिन पर उसे आंशिक प्रतिकूल निर्णय मिला हो. उन्होंने यह भी कहा कि “जीएसटी अपीलों में लिमिटेशन आदेश जारी होने की तिथि से नहीं, बल्कि उसके संप्रेषण  की तिथि से गिनी जाती है. यह एक छोटा-सा अंतर अनेक मामलों के परिणाम को पूरी तरह बदल देता है.” कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने जीएसटीएटी से संबंधित विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं एवं जिज्ञासाओं पर प्रश्न पूछे, जिनका सीए अभिषेक अग्रवाल ने विस्तारपूर्वक समाधान प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का संचालन टैक्स एवं फाइनांस सचिव अंशुल रिंगसिया ने किया. अंत में मानद महासचिव पुनीत कांवटिया ने धन्यवाद ज्ञापन किया, जबकि कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अनिल मोदी, हर्ष अग्रवाल ,सचिव भारत मकानी, विनोद शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य प्रतीक अग्रवाल के अलावा बड़ी संख्या में अधिवक्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कर सलाहकार, उद्योगपति एवं व्यवसायी उपस्थित रहे.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

cii Jharkhand gstat seminar : जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल का ऑपरेशनल होना भारत के इनडायरेक्ट टैक्स रेज़ोल्यूशन के लिए एक नए युग की शुरुआत है, 31 जुलाई तक बैकलॉग अपील की डेडलाइन तय, 31 दिसंबर तक स्क्रूटनी में ढील
खबर

July 22, 2026
Adityapur protest : जिंदल के आदित्यपुर पुरानी जलापूर्ति योजना के ऑपरेशन मेंटेनेंस कार्य संतोष जनक नहीं, आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति ने विभागीय सचिव से की जांच की मांग
खबर

Adityapur protest : जिंदल के आदित्यपुर पुरानी जलापूर्ति योजना के ऑपरेशन मेंटेनेंस कार्य संतोष जनक नहीं, आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति ने विभागीय सचिव से की जांच की मांग

July 22, 2026
Srinath university new mou : श्रीनाथ यूनिवर्सिटी और सेंटर फॉर फोकलोर स्टडीज़ एंड रिसर्च पश्चिम बंगाल के बीच महत्त्वपूर्ण एमओयू, लोक अध्ययन को मिलेगा बढ़ावा
खबर

Srinath university new mou : श्रीनाथ यूनिवर्सिटी और सेंटर फॉर फोकलोर स्टडीज़ एंड रिसर्च पश्चिम बंगाल के बीच महत्त्वपूर्ण एमओयू, लोक अध्ययन को मिलेगा बढ़ावा

July 22, 2026
Next Post
Jamshedpur bjym to go to ranchi :  पेपर लीक व धांधली के खिलाफ बुधवार को जेपीएससी कार्यालय घेरेगा भाजयुमो, जमशेदपुर से रांची कूच करेंगे हजारों भाजयुमो कार्यकर्ता

Jamshedpur bjym to go to ranchi :  पेपर लीक व धांधली के खिलाफ बुधवार को जेपीएससी कार्यालय घेरेगा भाजयुमो, जमशेदपुर से रांची कूच करेंगे हजारों भाजयुमो कार्यकर्ता

Jamshedpur stopped garbage collection in jugsalai : जुगसलाई में डोर-टु-डोर कचरा संग्रहण पांच दिनों से ठप, पार्षदों ने नगर परिषद से की शीघ्र समाधान की मांग

Jamshedpur stopped garbage collection in jugsalai : जुगसलाई में डोर-टु-डोर कचरा संग्रहण पांच दिनों से ठप, पार्षदों ने नगर परिषद से की शीघ्र समाधान की मांग

Jamshedpur bangla bhashi unnayan samiti demands : मानगो के नवनिर्मित ओवरब्रिज का नाम शहीद खुदीराम बोस के नाम पर रखने की मांग, झारखंड बांग्ला भाषी उन्नयन समिति ने डीसी के जरिये सीएम को सौंपा स्मार पत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur sdp donation – जमशेदपुर में पीएसएफ का 1871वां एसडीपी डोनेशन पूरा, गंभीर मरीजों के लिए बना जीवनदायी अभियान

Jamshedpur rural bjp – चाकुलिया भाजपा मंडल कमेटी ने विद्युत अभियंता के नाम सौंपा ज्ञापन, बिजली समस्या के समाधान की मांग

Jamshedpur fraud : बर्मामाइंस के तीन दुकानदारों पर धोखाधड़ी का केस, कारोबारी के खाते से उड़ाए 10,462 रुपये

Jamshedpur rain effect : जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई इलाकों में जलजमाव, सड़कें बनीं तालाब

West singhbhum extortion : कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, चांडिल थाना में शिकायत

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur sdp donation – जमशेदपुर में पीएसएफ का 1871वां एसडीपी डोनेशन पूरा, गंभीर मरीजों के लिए बना जीवनदायी अभियान

Jamshedpur rural bjp – चाकुलिया भाजपा मंडल कमेटी ने विद्युत अभियंता के नाम सौंपा ज्ञापन, बिजली समस्या के समाधान की मांग

Jamshedpur fraud : बर्मामाइंस के तीन दुकानदारों पर धोखाधड़ी का केस, कारोबारी के खाते से उड़ाए 10,462 रुपये

Jamshedpur rain effect : जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई इलाकों में जलजमाव, सड़कें बनीं तालाब

West singhbhum extortion : कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, चांडिल थाना में शिकायत

Jamshedpur bank gold missing case : आजादनगर में केनरा बैंक के तिजोरी से 1.10 करोड़ रुपये का सोना गायब, ऑडिट के दौरान हुआ खुलासा, पूर्व सीनियर मैनेजर सहित अन्य पर नामजद प्राथमिकी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News