जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित गुरु नानक मध्य विद्यालय की 24 छात्राओं का चयन झारखंड सरकार द्वारा संचालित उत्कृष्ठ विद्यालय के लिए हुआ है. इस अवसर पर शुक्रवार को स्कूल परिसर में विद्यालय प्रबंधन समिति ने छात्राओं को पुष्प देकर उनका हौसला बढ़ाया. साथ ही विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. (नीचे भी पढ़ें)

विद्यालय के प्रधान अध्यापक संतोख सिंह ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष निशान सिंह, महासचिव परमजीत सिंह काले, विद्यालय सचिव अजैब सिंह, कोषाध्यक्ष जसवीर सिंह, शिक्षा विभाग से सीआरपी राखी जैसवाल और विद्यार्थी मौजूद थे.





