जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो में बुजुर्गो के लिए निःशुल्क संचालित स्वास्थ्य जांच शिविर की संख्या बढ़ाई जाएगी. जल्द ही मानगो क्षेत्र के हर पार्क मे प्रत्येक रविवार को यह शिविर लगाई जाएगी. उक्त बातें बुजुर्गो को समर्पित संस्था जीवन ज्योति के महासचिव एवं मानवाधिकार कार्यकर्त्ता मनोज मिश्रा ने कहीं. मिश्रा ने मानगो में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहें थे. उन्होने कहा कि बुजुर्गो के लिए यह शिविर विगत एक वर्ष से हर रविवार को शंकोसाईं के रोड नंबर पांच पर लगाई जा रही है. बुजुर्गो के लिए संचालित इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर मे अबतक 10 हजार से अधिक बुजुर्गो की निःशुल्क जांच की जा चुकी है. (नीचे भी पढ़ें)
शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन लेवल एवं वजन की निःशुल्क जांच की जाती है. उन्होंने कहा कि आज के शिविर में 159 बुजुर्गो की स्वास्थ्य जांच की गयी है. मनोज मिश्रा ने बताया की ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर आज हर घर की समस्या है. इसकी नियमित जांच आवश्यक है. जीवन ज्योति हर सुबह 6 बजे से 8 बजे तक शिविर का आयोजन करती है, जिसमे पार्क में टहलने वाले सैकड़ो बुजुर्गो को शिविर का लाभ मिलता है. कार्यक्रम को सफल बनाने वालों मे शुभश्री दत्ता, जिष्णु महतो, विश्वजीत सिंह, रवि शंकर, आरबी प्रसाद सहित अनेक सदस्य शामिल थे.







