
जमशेदपुर : झारखंड स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव आलोक चतुर्वेदी मंगलवार को एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, गायनिक वार्ड, ओपीडी, बर्न वार्ड के अलावा किचन का निरीक्षण किया. निरीक्षण करने के बाद उन्होंने अधीक्षक अरुण कुमार के साथ अस्पताल में हो रहे कार्यों के बारे में एक बैठक भी की. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई खामियां पाई तो कई मामलों में पहले से सुधार भी पाया. उन्होंने बताया कि बर्न यूनिट में लगे दरवाजों को बदला गया है साथ ही एसी को भी बनाया गया है जिससे बर्न यूनिट में भर्ती मरीजों को दिक्कत न हो. (नीचे भी पढ़ें व देखें वीडियो)
वहीं एमजीएम अस्पताल में मिलने वाले मील को भी जांच को और मरीजों से इसके बारे में जानकारी भी ली. मरीजों ने मील को पूर्व से अच्छा बताया. इसके अलावा उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ सफाई का भी जायजा लिया. अस्पताल में साफ सफाई पहले से काफी बेहतर पाई. उन्होंने कहा कि अभी अस्पताल में कई और भी काम करवाने बाकी है.




