
जमशेदपुर : हिन्दू उत्सव समिति द्वारा हिन्दू नववर्ष का स्वागत करने के हेतु कदमा गौरी शंकर मंदिर प्रांगण में 1101 दिया जलाकर दीपोत्सव मनाया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन कदमा नगर के हिन्दू उत्सव समिति के सदस्य धरन सिंह व सुमित कुमार द्वारा किया गया था. नववर्ष की पूर्व संध्या पर यह कार्यक्रम आयोजित कर सभी के बीच लड्डू वितरण कर नववर्ष की बधाइयां दी गयी. इस कार्यक्रम में कोरोना नियम का विशेष ध्यान रखा गया. उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से समिति के संरक्षक शंकर रेड्डी, मुन्ना सिंह, समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता रविप्रकाश साथ ही भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, धर्मेंद्र प्रसाद, चितरंजन वर्मा, सुखदेव सिंह, राणा प्रताप सिंह, सोनू कुमार, अभिमन्यु प्रताप, अमित बरुआ, सुमित कुमार, शंकर मुखी, मनप्रीत सिंह सरदार सहित अन्य उपस्थित थे. यहां बताते चलें कि कोरोना को देखते हिन्दू उत्सव समिति ने यात्रा नही निकालने का निर्णय लिया था. इसी क्रम में हिन्दू नववर्ष का स्वागत करने के लिए व सनातन संस्कृति के प्रति युवाओं में जागरूकता के लिए पूरे महानगर में 51 स्थानों पर छोटे छोटे कार्यक्रम तय किये गए है. हिन्दू उत्सव समिति द्वारा पूरे शहर को भगवा झंडो से पाट दिया गया है. हर चौक चौराहों और गोलचक्कर और पुल को भगवा से सजा दिया गया है.


















