जमशेदपुर :विश्व अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर जमशेदपुर पुराना कोर्ट परिसर के लॉ ऑफिस के समीप शनिवार को एक कार्यक्रम का आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम को मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के भारत जोन के चेयरमैन डॉक्टर जी जयराम दास, झारखंड के वाइस चेयरमैन बासुदेव चौधरी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया.(नीचे भी पढ़े)
इस कार्यक्रम का संचालन लॉयर्स डिफेंस के अध्यक्ष अधिवक्ता परमजीत कुमार श्रीवास्तव ने किया और मंच पर अधिवक्ता कुमार राजेश रंजन, योगेश शर्मा, अक्षय कुमार झा के साथ रविंद्र कुमार ठाकुर, जगन्नाथ शर्मा सर्वेश मिश्रा, यशपाल, रवि कुमार, अनूप सिंह के साथ कई अधिवक्ता उपस्थित थे. अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर मुख्य रूप से मानव के अधिकार, जो संविधान में निहित है, उन पर काम किया जाता है. सभी वक्ताओं ने अपना अपना वक्तव्य रखा और अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ संपन्न किया गया. कार्यक्रम के अंत में कुमार ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापन किया.



