जमशेदपुर : इनर व्हील क्लब जमशेदपुर इस्ट के द्वारा महिलाओ में स्त्री रोग संबंधी समस्याओ से बचाव के लिए जागरूक किया गया. क्लब की सदस्य शहर की जानी पहचानी डॉक्टर इन्दू चौहान (स्त्री रोग विशेषज्ञ) ने, नामदा बस्ती स्थित काली मंदिर में महिलाओं के समूह को काफी विस्तृत रूप से स्त्री रोग से संबंधित कई तरह की जानकारी दी. डॉक्टर ने बताया महिलाएं अपने जीवन में कई तरह के हार्मोनल बदलाव से गुजरती है, इनमें से कुछ को सामान्य माना जाता है, लेकिन एक समय आता है जब कुछ परेशानियों के लिये हेल्थ एक्सपर्ट की जरूरत पड़ ही जाती है तब महिलाए संकोचवश समय पर सही इलाज करवाने में देर कर देती है, जिससे बीमारी काफी बढ़ जाने का खतरा रहता है. (नीचे भी पढ़ें)
डॉक्टर इन्दू चौहान ने महिलाओ को समझाया कि शरीर में किसी तरह की स्त्री रोग समस्या को नजर अंदाज न करें तुरंत चिकित्सक के सम्पर्क में आए. साथ ही अपने खानपान पर पूरा ध्यान दे, अपने रोज के दिनचर्या में योगा और टहलने पर पूरा ध्यान दे. महिलाए स्वस्थ्य रहेगी तो पूरा परिवार भी स्वस्थ्य रहेगा. मौके पर क्लब अध्यक्ष अर्चना, उपाध्यक्ष संपा उपाध्याय, कोषाध्यक्ष नीलिमा प्रकाश, संपादक अंजुबाला, डॉक्टर इन्दू चौहान, प्रीती सिन्हा और मन्दिर परिसर में उपस्थित 30 -35 महिलाए मौजूद थी.



