जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा सिख नेता सिमरन भाटिया ने राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार से एलपीजी एवं पेट्रोल तथा डीजल की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने का आग्रह किया है. इसके साथ ही उन्होंने 20 सूत्री समिति तथा जिला आपूर्ति विभाग को सक्रिय रहने की जरूरत पर बल दिया है. सिमरने भाटिया के अनुसार अफवाहों पर जिला प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है. अफवाह के कारण अफरा तफरी का माहौल है और लोगों में घबराहट है. (नीचे भी पढे़ं)
कमर्शियल सिलेंडर की लगातार आपूर्ति पर भी इस नेता ने बल दिया है. कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने से छोटे-मोटे चाय एवं नाश्ता विक्रेता तथा होटल मालिकों का धंधा चौपट हो रहा है, जिसे बचाने की जरूरत है. देश विपरीत परिस्थितियों से जूझ रहा है और ऐसे में लोगों को धैर्य, संयम बनाए रखने तथा ऊर्जा के विवेकपूर्ण उपयोग की जरूरत है. तथा 20 सूत्री समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों तथा आपूर्ति विभाग के पदाधिकारी को आपस में समन्वय बनाकर कालाबाजारी की संभावना पर पूरी तरह से विराम लगा देना चाहिए.







