• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, October 11, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur kargil Vijay diwas : जमशेदपुर में कांग्रेस समेत विभिन्न संगठनों ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद, दी श्रद्धांजलि, जाने कहां किसने क्या कार्यक्रम किया

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

बिष्टुपुर पोस्टल पार्क में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को किया नमन : पूरा देश में 24वां “कारगिल विजय दिवस” मनाया जा रहा हैं, कांग्रेस नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनकर के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बिष्टुपुर के पोस्टल पार्क में एक कार्यक्रम कर यह खास दिन, देश के उन वीर सपूतों को समर्पित किया, जिन्होंने लगभग 60 दिनों तक चलें युद्ध के पश्चात् अपने अदम्य साहस एवं शौर्य का परिचय देते हुये 26 जुलाई 1999 को कारगिल की दुर्गम चोटियों से पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ कर अपनी जीत का परचम फहराया था. हजारों फीट की ऊंचाई पर लड़ें गयें इस युद्ध में भारतीय सेना को अपने 527 जवानों की शहादत देनी पड़ीं थी. देश उन शहीदों के कर्ज को कभी भूलाया नहीं जा सकता है. धर्मेंद्र सोनकर ने आगे बताया कि आज इस देश का दुर्भाग्य नहीं तो और क्या हैं कि उसी कारगिल युद्ध में देश के सम्मान को बचाने वाले जवान के पत्नी की मणिपुर में सड़कों पर नग्न परेड करवाई जाती हैं, उनका बलात्कार किया जाता हैं और भाजपा की डबल इंजन की सरकार 77 दिनों तक खामोश बैठकर, कारगिल के योद्धा की पत्नी के साथ हुये तमाशे को देखती हैं. बब्लू झा ने कहा कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में 78 बसों में ले जाये जा रहें 2500 जवानों पर आतंकी हमला होता हैं और हमारे 40 सीआरपीएफ के जवान शहीद हो जातें हैं पर हमारी सरकार आज तक यह नहीं बता पाई कि विस्फोट में 300 किलो आरडीएक्स कहां से और कैसे आया था ?? हमारे जवानों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से उन्हें एयरक्राफ्ट क्यों नहीं मुहैया कराया गया था ?? क्या हमारे शहीद हुयें जवानों के परिवारों को यह हक नहीं कि उन्हें इंसाफ मिलें ?? 8 जनवरी 2013 को भारतीय सैनिक हेमराज की हत्या कर उसका सर काटकर पाकिस्तानी ले गयें थे. एक सर के बदलें दस सर लाने वालें, सत्ता में आते ही शहीद हेमराज को भूल गयें. भाजपा शहीदों से किये गये तमाम वादों को भूल गई, यहां तक की शहीद हेमराज की विधवा पत्नी और बच्चों से उनका सरकारी आवास तक छीन लिया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनकर, जिला उपाध्यक्ष बब्लू झा, अमित दुबे, शशि भूषण प्रसाद,जिला सचिव रईस रिजवी छब्बन, अशरफ चिंटु, अजितेष उज्जैन, राजा सिंह राजपुर, गोविंद,लकी शर्मा प्रिंस, कमलेश्वर जल,चंदन यादव  अमित रॉय, हेमंत रॉय जावेद,अमन रजक टीपू सुलतान, बिट्टु शर्मा मुकेश प्रसाद,रतन सोनकर के अलावा सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)

पूर्व उपाध्यक्ष जिला परिषद ने कारगिल युद्ध के हीरो रहे मानिक वरदा और आर्मी सर्विस  के बीसी हांसदा को किया सम्मानित :  कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पूर्व उपाध्यक्ष जिला परिषद राजकुमार सिंह ने अपने आवासीय कार्यालय में कारगिल युद्ध के हीरो रहे मानिक वरदा तथा आर्मी सर्विस कोर्स के बीसी हांसदा को सम्मानित किया. देश की रक्षा में उनके योगदान के लिए सैल्यूट किया. फख्र है कि हमारे शहर में मानिक वरदा और बीसी हांसदा जैसे योद्धा रहते हैं, जिन्होंने अपनी बहादुरी की बदौलत देश का नाम रौशन किया है. साथ में महेंद्र यादव नरेंद्र कुमार लेम्बो मुर्मू जी मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)

गोलमुरी शहीद स्थल पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने मनाया कारगिल दिवस : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर द्वारा गोलमुरी शहीद स्थल में आयोजित कारगिल विजय दिवस मनाया गया. कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए 527 फौजियों को नमन करते हुए बुधवार को गोलमुरी स्थित शहीद स्थल पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया. आयोजित कार्यक्रम में तीनों सेना से सेवानिवृत्त जांबाज़ सैनिकों ने कारगिल के उन बलिदानयों को अपना श्रद्धासुमन अर्पित किया. जोश जुनून और देशभक्ति के जज्बे के साथ आयोजित यह सम्मान समारोह में पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों के अलावा शहर वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. कारगिल के शहीदों वीर सैनिकों और उनके परिवार के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम का आरंभ पुष्प अर्पित कर किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत कारगिल द्रास यात्रा से लौटे, भारतीय नौ सेना से सेवानिवृत्त अमरनाथ ढोके एवम भारतीय थल सेना से सेवानिवृत्त एसके सिंह ने सर्वप्रथम कारगिल युद्ध के अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया. परिषद के जिला अध्यक्ष हवलदार विनय ने कहा कि संगठन हमेशा वीर शहीदों एवं युद्ध नायको पर गर्व महसूस करेगा. युद्धवीरों ने कारगिल युद्ध के बारे में बताते हुए कहा कि आज ही के दिन टाइगर हिल पर भारतीय सेना ने लहराया था तिरंगा. कारगिल युद्ध सन 1999 में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के नापाक इरादों को नेस्तनाबूत करने के लिए लड़ा गया था. भारतीय सेना ने अपनी अदम्य साहस वीरता और पराक्रम का परिचय देते हुए दुश्मन की सेना मुंह तोड़ जवाब दिया था. आज ही के दिन भारतीय सेना ने टाइगर हिल पर विजय पताका फहराया था. उस दिन से 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. कारगिल-द्रास यात्रा से लौटे सैनिक साथियों ने कारगिल की वर्तमान परिस्थिति की जानकारी दी. बलविंदर सिंह ने कविता प्रस्तुत करते हुए कहां की पूर्व सैनिकों द्वारा इतना सुयोजित कार्यक्रम देख कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. काव्य वाचक बलविंदर सिंह ने पूर्व सैनिकों की सराहना करते हुए कहा कि अमर बलिदानियों के सम्मान में आपके द्वारा किया गया हर कार्य सराहनीय एवं अनुकरणीय है. वही कार्यक्रम में मौजूद संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पेटी ऑफिसर राजेश पांडे अपने संबोधन में कहा कि नागरिक परिवेश के लिए सेना के लोग एक उदाहरण है।धन्यवाद ज्ञापन कुंदन सिंह के द्वारा किया गया. इस कारगिल दिवस समारोह को सफल बनाने में वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी से हरि सिंह एवं टीम, बागबेड़ा हेल्पिंग बॉयज के राम जी एवं टीम, विश्व हिंदू परिषद के मुन्ना जी,जय हिंद क्लब से चंद्र शेखर, क्रीड़ा भारती से राकेश कुमार,हरिराम ओझा,बजरंग सेवा संस्थान से सागर तिवारी,राधेकांत वर्मा, दुर्गा वाहिनी एंड टीम एवम् हमारे संगठन के जिला अध्यक्ष हवलदार विनय कुमार यादव जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह संस्थापक वरुण कुमार, कारगिल युद्ध वीर मानिक वर्धा,अवधेश कुमार,विमल ओझा,उमेश राजपूत,सत्य प्रकाश,सुखविंदर सिंह,बिरजू कुमार,जितेन्द्र सिंह,मनोज सिंह,निर्मल कुमार, पंकज शर्मा,दीपक शर्मा,नवल किशोर पाठक,धनेश्वर बारिक,धीरज सिंह,संतोष कुमार,जसबीर सिंह,सतेंद्र सिंह,कृष्णा दहल,सवाना टुडू,किशोरी प्रसाद,कुन्दन सिंह,बीरेंद्र सिंह,सियाराम सिंह,दया भूषण शर्मा,रमेश प्रसाद,कृष्ण मोहन सिंह,वाई के मिश्रा,रविशंकर मिश्रा,उमेश शर्मा,अमर नाथ डोके,पवन कुमार, बी सी हांसद,शशि भूषण सिंह,नवीन कुमार सिन्हा,गौतम लाल,दयानंद सिंह, के एन सिंह सैन्य मातृशक्ति जमशेदपुर से वीना भावना पूनम कंचन उर्मिला रेखा एवं अन्य नागरिक परिवेश के लोग उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)

युवाओं ने दी कारगिल युद्ध में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि : कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर युवाओं द्वारा कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गयी. समाजसेवी समर झा ने कहा कि भारत की सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से हमेशा देश का गौरव बढ़ाया है, जिस पर हम सभी को गर्व है. इन वीर जवानों के त्याग एवं बलिदान के कारण ही राष्ट्र की सीमाएं सुरक्षित हैं. समाजसेवी ओमी सिंह ने कहा कि यह आयोजन इसलिए भी जरूरी है कि भावी पीढ़ी इस शौर्य गाथा से परिचित हों. इसे अपने मानस पटल, अपनी स्मृति में रखें. आने वाली कई पीढ़ियां इससे प्रेरणा लेती रहेंगी. इस अवसर पर समर झा, ओमी सिंह, राहुल, सूरज, विपिन, अमरेंद्र,दुर्गेश, राजा, सतनाम, विद्याकांत एवं अन्य कई लोग उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

यशोदानगर में पूर्व सैनिक को किया गया सम्मानित, मोमबत्ती जलाकर शहीदों के बलिदान को किया गया याद : यशोदानगर छोटा गोविंदपुर में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर बुधवार शाम 7 बजे कारगिल में शहीद हुए वीर सैनिकों के याद में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. जिसमें यशोदानगर वैधनाथ महादेव शिव मंदिर कमेटी के सदस्यों ने मोमबत्ती जलाकर कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए सैनिकों के बलिदान को याद किया. तत्पश्चात कारगिल युद्ध में अपनी सहभागिता निभाने वाले यशोदानगर निवासी पूर्व सैनिक अरविंद कुमार सिंह को उपस्थित बस्ती वासियों ने अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया. इस कार्यक्रम में वरिष्ठ अभिभावक के रूप में शिवचंद्र प्रसाद, आर एल पॉल, अजय सिन्हा, वीरेंद्र पाठक, वेंकटेश मिश्र युवा विंग्स के रूप में अर्जुन कुमार संतोष कुमार महेंद्र शाह अशोक चौधरी वैद्यनाथ सिंह, मुकेश कुमार सिंह, वीरेंद्र दुबे एवं अन्य लोग मौजूद थे.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur rural barsol bjp meeting : भाजपा पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण जिला की मासिक बैठक सोमवार को, बरसोल मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन भी होगा आयोजित
खबर

Jamshedpur rural barsol bjp meeting : भाजपा पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण जिला की मासिक बैठक सोमवार को, बरसोल मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन भी होगा आयोजित

October 11, 2026
Jamshedpur rural agrasen jayanti : चाकुलिया में अग्रसेन जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, बुजुर्गों का किया गया सम्मान, कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
खबर

Jamshedpur rural agrasen jayanti : चाकुलिया में अग्रसेन जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, बुजुर्गों का किया गया सम्मान, कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

October 11, 2026
Jamshedpur mango unique protest : कचरा उठाव नहीं होने के खिलाफ फूटा मानगो नगर निगम क्षेत्र वासियों का गुस्सा, विधायक सरयू राय व पार्षदों ने निगम कार्यालय के बाहर डंप किया टनों कचरा
खबर

Jamshedpur mango unique protest : कचरा उठाव नहीं होने के खिलाफ फूटा मानगो नगर निगम क्षेत्र वासियों का गुस्सा, विधायक सरयू राय व पार्षदों ने निगम कार्यालय के बाहर डंप किया टनों कचरा

October 11, 2026
Next Post

Tata workers union kanwaria sangh - टाटा वर्कर्स यूनियन कांवरिया संघ का प्रसाद ग्रहण कार्यक्रम दो अगस्त को, हजारों लोग लेंगे हिस्सा, भगवान भोले का ग्रहण करेंगे प्रसाद

Jamshedpur bjp leader abhay singh - भाजपा नेता अभय सिंह की जमानत याचिका फिर से खारिज, जमशेदपुर के लोअर कोर्ट ने खारिज की याचिका

Jamshedpur police action - जमशेदपुर पुलिस की तीन कार्रवाई, 1. साकची से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक गिरफ्तार, 2. टेल्को पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी को भेजा जेल, 3. टेल्को पुलिस पर हमला करने वाला गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur hungama in mgmch : जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल में वृद्ध की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, अस्पताल परिसर में की तोड़फोड़, मशीन भी की गई क्षतिग्रस्त

Jamshedpur singer’s devotional song to be reaeased today : आज रिलीज हो रहा है जमशेदपुर के चंचल गोस्वामी का भक्ति गीत, ‘मां का सजा है दरबार’ टी-सीरीज से होगा जारी

Jamshedpur bench press and deadlift team achievments : ऑल बंगाल बेंच प्रेस एवं डेडलिफ्ट चैंपियनशिप 2026 में झारखंड टीम का शानदार प्रदर्शन, कन्हैया कुमार सिंह के नेतृत्व में गई 15 सदस्यीय टीम ने जीते 48 पदक

Jaamshedpur bjym seva sankalp campaign : भाजयुमो ने सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघीडीह में किया सेवा कार्य, क्षेत्र के जरूरतमंदों एवं बुजुर्गों के बीच किया मच्छरदानी का वितरण

Horoscope Know Your Day Sunday 11th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 11 अक्टूबर 2026

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur hungama in mgmch : जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल में वृद्ध की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, अस्पताल परिसर में की तोड़फोड़, मशीन भी की गई क्षतिग्रस्त

Jamshedpur singer’s devotional song to be reaeased today : आज रिलीज हो रहा है जमशेदपुर के चंचल गोस्वामी का भक्ति गीत, ‘मां का सजा है दरबार’ टी-सीरीज से होगा जारी

Jamshedpur bench press and deadlift team achievments : ऑल बंगाल बेंच प्रेस एवं डेडलिफ्ट चैंपियनशिप 2026 में झारखंड टीम का शानदार प्रदर्शन, कन्हैया कुमार सिंह के नेतृत्व में गई 15 सदस्यीय टीम ने जीते 48 पदक

Jaamshedpur bjym seva sankalp campaign : भाजयुमो ने सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघीडीह में किया सेवा कार्य, क्षेत्र के जरूरतमंदों एवं बुजुर्गों के बीच किया मच्छरदानी का वितरण

East singhbhum district international agarwal sammelan – पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन का 8 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य समापन, 50 वर्षीय दंपतियों का सम्मान और पुरस्कार वितरण

Jamshedpur mgm hospital problem : एमजीएम अस्पताल में इलाज में कोताही व परिजनों से दुर्व्यवहार पर मानगो झामुमो में रोश, पार्टी कार्यकर्ताओं का दल अधीक्षक से मिला

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News