
जमशेदपुर : जमशेदपुर में अभी भी लोग लॉक डाउन का पालन नहीं कर रहे हैं. खासकर युवा वर्ग लॉक डाउन में मिले छूट का गलत प्रयोग करने से बाज नहीं आ रहे, जबकि जमशेदपुर पुलिस- प्रसाशन लगाता आम लोगों से घरों में रहने और लॉक डाउन का पालन करने की अपील कर रही है. वैसे जमशेदपुर पुलिस की सख्ती के कारण नियमित मॉर्निंग वॉकर भी अब घरों से निकलना बंद कर चुके हैं, और लॉक डाउन का पालन कर रहे हैं, लेकिन युवा वर्ग अभी भी मामले की गंभीरता से अंजार मेडिकल लाभ के तहत मिले छूट का प्रयोग कर रहे हैं, औऱ सड़कों पर बेवजह निकल रहे हैं. वहीं जमशेदपुर पुलिस अब इन युवाओं के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर रही है. जहां बीच सड़क पर पुलिस ने बेवजह घूम रहे युवाओं को खदेड़कर पकड़ा और बीच सड़क पर उठक बैठक करा फटकार लगाते हुए भगाया. वहीं पुलिस ने साफ कर दिया है, कि फर्जीवाड़ा कर शहर की सड़कों पर पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उधर पुलिस की कार्रवाई के बाद बेवजह सड़कों पर निकले युवाओं में खौफ देखा गया. दूसरी ओर, जमशेदपुर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उनके खिलाफ एफआइआर दायर कर जमानत पर छोड़ा गया है. इसमें कदमा से 12, बिरसानगर से दो और टेल्को से 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
दूसरी ओर, जमशेदपुर पुलिस लगातार ऐसे लोगों के फेसबुक एकाउंट से लेकर वाट्सएप मैसेज और इंटाग्राम से लेकर ट्विटर तक पर पैनी निगाहें रखी हुई है, जिसमें भड़काऊ पोस्ट किये जा रहे है. इसको लेकर हर जगह से शिकायतें भी मिल रही है, जिसको लेकर कई सारे एकाउंट को चेक किया जा रहा है. इसको लेकर जमशेदपुर के एसएसपी अनूप बिरथरे खुद सख्त रुख अख्तियार कर चुके है और खुद इसक मोनिटरिंग कर रहे है.







