जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो सनसिटी आवासीय सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर के विधायक सरयू राय से मुलाकात कर क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की. प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से सनसिटी की आंतरिक सड़कों के निर्माण की आवश्यकता को प्रमुखता से उठाया. महासचिव कंचन सिंह के नेतृत्व में गए इस प्रतिनिधिमंडल में वित्त सचिव सुगंधा, उपसचिव बाबू वर्गीज तथा एक्जेक्यूटिव सदस्य निधि सिंह शामिल थे. सभी सदस्यों ने विधायक को सोसाइटी की मौजूदा समस्याओं से अवगत कराया और शीघ्र समाधान की मांग की. (नीचे भी पढ़ें)
विधायक सरयू राय ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और बताया कि आंतरिक सड़क निर्माण के लिए अप्रैल माह में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी तथा मई के अंत तक कार्य शुरू कर दिया जाएगा. उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें. प्रतिनिधिमंडल ने सकारात्मक संवाद के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान होगा.



