
जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम अस्पताल के एनआईसीयू वार्ड से दो नवजात की अदला बदली हो गई. इसकी सूचना मिलने पर अस्पताल प्रबंधन के बीच हड़कंप मच गया. प्रबंधन नवजात की तलाश लग गया. हालांकि थोड़ी देर बाद ही परिजनों को संपर्क कर वापस बुलाया गया और उन्हें उनका नवजात दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार सरायकेला की एक महिला और चाईबासा की एक महिला के नवजात को एनआईसीयू में रखा गया था. दोनो बच्चों पर टैग लगाया गया था. इसी बीच चाईबासा की महिला के बच्चे को पहली रिलीज करना था और सरायकेला की महिला के बच्चे को बाद में रिलीज करना था. कर्मचारियों की लापरवाही से उन्होंने सरायकेला की महिला के बच्चे को चाईबासा की महिला को दे दिया और उन्हे रिलीज कर दिया गया. इधर जब संबंधित टैग लगे बच्चे की तलाश की गई तब डॉक्टरों को जानकारी हुई कि नवजात की अदला बदली हो गई है. तत्काल चाईबासा की महिला को इसकी सूचना दी गई और उसे वापस अस्पताल बुलाया गया.




