जमशेदपुर: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, केबुल टाउन में रविवार को जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने विधि-विधान से कलश स्थापना की और संकल्प लिया. मंदिर परिसर में ही बने मां रक्षक काली मां मंदिर में यह धार्मिक आयोजन हुआ. ख्यातिनाम पंडित विनोद पांडेय ने संकल्प और कलश स्थापना करवाई. उनके साथ सहयोग के लिए पंडित अजय तिवारी मौजूद थे. आज कलश स्थापना के ठीक बाद देवी जी का पूजन हुआ. पूजन के बाद आरती हुई और उपस्थित लोगों को चरणामृत तथा प्रसाद वितरण किया गया. संध्या काल में दुर्गा सप्तशती और राम चरित मानस का पाठ हुआ.(नीचे भी पढ़े)
पूरे नवरात्र तक दुर्गा सप्तशती और राम चरित मानस का पाठ होता रहेगा. पाठ में आस-पास के दर्जनों लोग शामिल हुए. दुर्गा सप्तशती और राम चरित मानस का पाठ पंडित विनोद पांडेय, पंडित श्याम मिश्रा, पंडित अजय तिवारी, पंडित राकेश ओझा ने किया. सुबह के पूजन में मुख्य रुप से जद(यू) के पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जद(यू) के पूर्वी सिंहभूम की महिला मोर्चा की अध्यक्ष अमृता मिश्रा, विधायक जनसुविधा समिति के पूर्वी जमशेदपुर के संयोजक सुधीर सिंह, साकेत गौतम, असीम पाठक, उदय मंडल, विवेक पांडेय आदि मौजूद रहे.














