
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित सईद मुनीर हसन के आवास में हुसैनी मिशन की बैठक हुई. इस बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि कोविड गाइड लाइन के तहत ही मुहर्रम की तैयारी की जाएगी. इस बैठक में मोहर्रम मजलिस और अजधारी पर गंभीरता से चर्चा की गई और हरेक परिस्थिति को देखते हुए निर्णय लिया गया कि हरेक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुहर्रम की मजलिस और अजधारी साकची में ही होगी. इस बैठक में उपाध्यक्ष मुनीर हसन, सैयद जियाउल हुसैन, सेक्रेटरी मो राशिद और सदस्य सैयद इजाज अब्बास और रियाज रिजवी महमूद शामिल थे. आपको बता दें कि 19 अगस्त को मुहर्रम आयोजित होगा. इसको लेकर तैयारी की गयी है.















