जमशेदपुर : मुंबई के तर्ज पर जमशेदपुर शहर नदी किनारे मरीन ड्राइव का निर्माण किया गया था, जिससे शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा था, पर वही मरीन ड्राइव अब शहर के लिए एक दाग बनता जा रहा था, कारण था कि पूरे शहर का कचरा डंपिंग मरीन ड्राइव में किया जा रहा था, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र और मानगो नगर निगम का कचरा डंपिंग होने से आसपास के इलाके कचरे के बदबू से परेशान हो रहे थे, आए दिन किसी न किसी असामाजिक तत्वों द्वारा कचरे में आग लगा दिया जाता था, जिससे जमशेदपुर के आधे इलाके में जहरीले धूएं से लोगों में कई बीमारियां फैल रही थी, हालांकि इस मामले को कई बार खबर को प्रमुखता से दिखाया और अधिकारी या स्थानीय विधायक कई बार इस समस्या से निजात दिलाने की बात कह रहे थे, बावजूद अब तक जमशेदपुर के सोनारी में रहने वाले लोगों को इस परेशानी से निजात नहीं मिला था, मगर अब एक अच्छी खबर शहर के लोगों के लिए है, जो जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा 5 करोड़ की लागत से महाराष्ट्र की एक कंपनी को इस पूरे कचरे का निष्पादन के जिम्मेवारी दी गयी है, कुछ ही महीनों में महाराष्ट्र के कंपनी इस कचरों का रीसाइक्लिंग कर खाद्य बनाएगी, साथ ही यह कचरा डंपिंग अब पूरी तरह से पार्क में तब्दील किया जाएगा, हालांकि जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के अधिकारी के दावे के बाद आम लोगों में भी खुशी देखने को मिल रही है.















