चाकुलिया : चाकुलिया के सीएचसी परिसर में बुधवार को मानसिक दिव्यांग शिविर आयोजित किया गया. शिविर में डॉ महेश हेम्ब्रम और साइक्लोजिस्ट डॉ नरेश गोराई ने शिविर में पहुंचे मानसिक रूप से दिव्यांगों की जांच की. शिविर में 41 दिव्यांगों ने जांच के लिए आवेदन दिया था, जिसकी जांच की गई है. इस संबंध में सीएचसी प्रभारी चिकित्सक डॉ रंजीत मुर्मू ने बताया कि शिविर में जांच किए मानसिक दिव्यांगों की जांच रिपोर्ट जिला भेजा जाएगा और जिला से ही प्रमाणपत्र निर्गत किया जाएगा.















