
बहरागोड़ा : बड़शोल थाना क्षेत्र के नवोदय विद्यालय के समीप एनएच 49 पर बुधवार की सुबह ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रक बहरागोड़ा की ओर से कोलकाता की ओर जा रहा था. इसी क्रम में विद्यालय के समीप अनियंत्रित होकर ट्रक संख्या डब्ल्यूबी11डी0272 पलट गया. ट्रक के पलटते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. ट्रक के पलटने की सूचना ग्रामीणों ने थाना को दी. सूचना पाकर बड़शोल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक के अंदर फंसे ट्रक के चालक को सुरक्षित बाहर निकाला. चालक सुरक्षित है, इस घटना में चालक बाल-बाल बचा उसे तनीक भी खरोच नहीं आयी है. मिली जानकारी के अनुसार ट्रक पर पाउडर लोड है.















