
जमशेदपुर : झारखंड में भेजे गये चार आइपीएस अधिकारियों की पोस्टिंग कर दी गयी है. अगले आदेश तक के लिए सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नगर के पद पर कुमार गौरव की पोस्टिंग कर दी गयी है. वे 2017 बैच के आइपीएस ऑफिसर है. इसी तरह के विजय शंकर को मेदिनीनगर का सदर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी बनाये गये है, जो 2018 बैच के आइपीएस ऑफिसर है. इसी तरह मुकेश कुमार लुनायत को रांची के कोतवाली का एएसपी बनाया गया है, जो 2018 बैच के आइपीएस है. इसी तरह सहायक पुलिस अधीक्षक विधि-व्यवस्था धनबाद के पद पर पदस्थापित मनोज स्वर्गियारी को पदस्थापित किया गया है. सरकार के अवर सचिव शैलेश कुमार सिन्हा के हस्ताक्षर से ये चार पोस्टिंग की गयी है. जमशेदपुर में इससे पहले एसएसपी, सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी के साथ अब एएसपी अभियान के साथ ही एएसपी सिटी की भी पोस्टिंग कर दी गयी है. जमशेदपुर में पहले से सिटी डीएसपी का भी पद है. ऐसे में पुलिस ऑफिसरों की संख्या बढ़ायी गयी है ताकि विधि-व्यवस्था पर लगाम लगाया जा सके.







