
रांची : झारखंड सरकार ने रांची एयरपोर्ट से 5 और विमानों के परिचालन की अनुमति दे दी है. इसके साथ ही अब रांची से रोजाना उड़ान भरने वाले विमानों की संख्या 17 हो गई है. अभी यहां से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, हैदराबाद और कोलकाता के लिए 12 विमान सेवाएं हैं. कोरोना काल में राज्य सरकार ने रांची से सिर्फ 10 विमान सेवाएं ही चलाने की अनुमति दी थी. पर्व-त्योहार और यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या के कारण रांची एयरपोर्ट ऑथॉरिटी को सरकार ने मंजूरी दे दी. इसी एयर इंडिया ने पहले ही अपने विमान सेवाओं के समय में बदलाव कर रही है. एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली से शाम 5:20 बजे उड़ान भरेगी और रात 7:05 बजे रांची पहुंचेगी. रांची से शाम 7:45 बजे उड़ान भरकर रात 9:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी. यह व्यवस्था 16 नवंबर से लागू होगी. (नीचे पढ़े कब से कब बंद रहेगी उड़ानें)
रांची एयरपोर्ट में 15 जनवरी तक बंद रहेगी उड़ान
रांची के एयरपेार्ट के रनवे में रि-कारपेटिंग का कार्य होने के कारण सोमवार 16 नवंबर से 15 जनवरी तक बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक विमानों का परिचालन नहीं होगा. इस अवधि में एयरपोर्ट से न विमान उड़ान भरेगा और न ही उतरेगा. रनवे में रि-कारपेटिंग के कारण आगमन-प्रस्थान पर रोक लगाई गई है. इसको लेकर एयरपोर्ट प्रबंधन ने इस अवधि के विमानों की समय सारणी को रि-शिड्यूल भी किया है. इस अवधि में विमानों का परिचालन सुबह 6 बजे से सुबह 10 बजे और शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक होगा. प्रबंधन ने आश्वस्त किया है कि जितने दिन उक्त कार्य चलेगा. उस दौरान रांची से उड़ान भरने वाले व आने वाले एक भी विमान सेवाओं पर असर नहीं पड़ेगा. वर्तमान में रांची से 12 विमान सेवा सुचारू रूप से चल रही है.








