
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी में गिरीश चनाचूर के वर्कशॉप में जमशेदपुर अक्षेस की ओर से कार्रवाई की गयी. सोनारी बालीचेला रोड स्थित गोदाम एरिया में चल रहे उसके किचेन को प्रशासन ने बंद करा दिया. गिरीश चनाचूर की ओरसे वहां पार्किंग एरिया में किचेन चलाया जार हा था, जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी थी. इसको लेकर एसडीओ से भी शिकायत की गयी थी. इस मामले की शिकायत के बाद एसडीओ ने जेएनएसी को कार्रवाई करने का आदेश दिया, जिसके बाद गिरीश चनाचूर के वर्कशॉप को ब ंद करा दिया गया. जेएनएसी के सिटी मैनेजर सोनल सिंह ने इसकी जानकारी दी और बताया कि पार्किंग एरिया में कॉमर्शियल किचेन का संचालन अवैध तरीके से चल रहा था. इसके तहत यह चेतावनी दी गयी है कि तत्काल किचेन को बंद किया जाये नहीं तो झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी. इस मसले को लेकर 10 अगस्त को जमशेदपुर के एसडीओ ने कार्रवाई करने की बात कहीं है.





