जमशेदपुर : मानगो शंकोसाई रोड नंबर 5, टावर मैदान में विगत 5 मार्च को राजा बनर्जी पर चाकू से हुए हमले के नामजद आरोपी राजू सिंह को गिरफ्तार करते हुए उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है.
मिली जानकारी के अनुसार राजू सिंह ने विगत 5 मार्च को शंकोसाई रोड नंबर 5 स्थित टावर मैदान में राजा बनर्जी को चाकू से मार कर जख्मी कर दिया था. बाद में उसके विरुद्ध थाना में शिकायत दर्ज कराई गई. वरीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी राजू सिंह को गिरफ्तार कर लिया. बाद में उसकी निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया.







