
जमशेदपुर : बर्मामाइंस के कैरेज कॉलोनी से एक नाबालिग लड़के का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर देने के मामले में बर्मामाइंस पुलिस में बुधवार को बसंत उपाध्याय और मो अफजल को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी कैलाश कॉलोनी के रहने वाले हैं और घटना के बाद से ही वे फरार थे. घटना 16 अगस्त की है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. दोनों के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट निकला हुआ था. घटना 16 अगस्त को घटी थी. उसी दिन शाम को मामला थाने तक पहुंचा था. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी. जांच के क्रम में बसंत और अफजल का नाम सामने आया था. उसके बाद से ही पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी.


















