
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने बर्मामाइंस थाना क्षेत्र से मोटरसाइकिल और गाड़ियों को चोरी करने वालो को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. इसके तहत बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैलाशनगर में भाड़े के मकान में रहने वाले युवक अभिषेक कुमार उर्फ अजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उसके बाद से चोरी की मोटरसाइकिल व स्कूटी को बरामद भी किया है. इस मामले में दो अलग-अलग मुकदमा बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में गाड़ी चोरी का दर्ज था, जिसके मामले में पुलिस ने यह कार्रवाई की है. बर्मामाइंस से ही दोनों गाड़ियां चोरी हुई थी, जिसको बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने उससे गहन पूछताछ की है. बताया जाता है कि उसने बताया कि वह गाड़ी चोरी काफी दिनों से कर रहा था. लेकिन अब जाकर पकड़ा गया है. पुलिस को उसकी निशानदेही पर कई सारी जानकारियां भी हासिल हुई है.





