
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई पुलिस ने गुरुवार को स्थायी वारंटी इरफान हुसैन उर्फ इरफान बच्चा को गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, पुलिस ने उसे जुगसलाई के मिल्लत नगर से गिरफ्तार किया है. जुगसलाई थाना प्रभारी नित्यानंद महतो ने बताया कि इरफान के नाम से न्यायालय से वारंट जारी किया गया था जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया. ज्ञात हो कि इरफान आपराधिक प्रवृति का है. वह साल 2012 में जमीन विवाद को लेकर मारपीट मामले में मानगो से जेल जा चुका है. इसके अलावा भी उसके खिलाफ कई मामले दर्ज है.

दूसरी ओर, बर्मामाइंस पुलिस ने एक डकैती कांड में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वह डकैती के मामले में फरार चल रहा था, जिसके खिलाफ वारंट था, जिसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. गिरफ्तार व्यक्ति बर्मामाइंस के भक्तिनगर का रहने वाला राजा ठाकुर के खिलाफ एफआइआर दर्ज था. बर्मामाइंस में 50 लाख की चोरी में भी पुलिस ने उससे पूछताछ की थी, लेकिन उसकी संलिप्तता उजागर नहीं हो पायी है.
जमशेदपुर में वारंटियों के खिलाफ चल रही मुहिम
जमशेदपुर पुलिस वैसे सारे वारंट का तामिला कराने के लिए एक मुहिम चला रही है, जिसके तहत आरोपी फरार है या उनके खिलाफ कुर्की जब्ती निकली हुई है. ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस की ओर से छापामारी की जा रही है. पुलिस ने साफ संकेत दे दिये है कि जमशेदपुर कोर्ट का या तो तामिला कराया जाये या फिर जेल जाये. इसको लेकर अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दे दिये गये है.








