
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में क्वारंटीन सेंटर में पदस्थापित एक पुलिस जवान ने अपने साथी महिला पुलिसकर्मी के साथ ही यौन शोषण किया. इस मामले की शिकायत सिदगोड़ा थाना में दर्ज किया गया है, जिसके बाद उक्त आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की मिली जानकारी के मुताबिक, सिदगोड़ा प्रोफेशनल कॉलेज में सिपाही अनिल कुमार की ड्यूटी थी. वहीं एक महिला पुलिसकर्मी का भी पदस्थापन था.
उक्त महिला कांस्टेबल ने आरोप लगाया है कि उस दौरान ही उनके साथ दुष्कर्म किया गया. बताया जा रहा है की महिला कॉन्स्टेबल और सिपाही अनिल कुमार सिदगोड़ा के प्रोफेशनल कॉलेज में बना क्वारंटीन सेंटर में एक ही जगह डयूटी कर रहे थे कि तभी महिला के साथ सिपाही अनिल कुमार ने दुष्कर्म किया है. इसके बाद महिला ने उसकी शिकायत सिदगोड़ा थाना में दर्ज की. इस शिकायत के बाद पुलिस की टीम हरकत में आयी और सिपाही अनिल कुमार को हिरासत में लेकर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी. वही सिपाही अनिल कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
महिला कांस्टेबल के साथ दुष्कर्म व जाति सूचक शब्द देकर दी गाली, महिला के पति की मौत के बाद मिली थी नौकरी
महिला सिपाही ने अपने साथी सिपाही पर आरोप लगाया है कि सिपाही अनिल सिंह ने जाति सूचक शब्द तेकर गाली भी उसको दी थी. आरोपी सिपाही अनिल सिंह गोलमुरी पुलिस लाइन में रहते है जबकि उक्त महिला सिपाही भी पुलिस लाइन में ही परिवार के साथ रहते है. दोनों शादीशुदा है. महिला सिपाही का पति एएसआइ था, जिसकी पलामू में ड्यूटी के दौरान मौत हो गयी थी, जिसके स्थान पर उनको नौकरी मिली थी. महिला सिपाही ने पुलिस को दिये गये बयान में बताया है कि 20 अगस्त को महिला सिपिाही दहेज हत्या के मामले में गिरफ्तार सिदगोड़ा की एक महिला कैदी के साथ सिदगोड़ा प्रोफेशनल फ्लैट में तैनात थी. वहां तैनात सिपाही अनिल सिंह ने शाम को साढ़े छह बजे उक्त महिला सिपाही को बोला कि नीचे ज्यादा वायरस है. ऊपर पहले तल्ला का कमरा ज्यादा सुरक्षित है, जिसके बाद कमरा दिखाने के बहाने अनिल सिंह महिला सिपाही को ऊपर ले गया और दुष्कर्म कर दिया. महिला सिपाही का मुंह बंद कर बलात्कार करने की बात सामने आयी है.







