
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर पुलिस ने लाखों की।धोखाधड़ी करने के आरोप बिरसानगर जोन नंबर 1 बी निवासी राकेश जेना को गिरफ्तार किया है. राकेश के खिलाफ मई 2020 में बिरसानगर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया था. मामला दर्ज होने के बाद से ही राकेश फरार चल रहा था. मिली जानकारी के अनुसार राकेश पर जमीन खरीद बिक्री को लेकर आठ लाख रुपए धोखाधड़ी करने का आरोप है. शुक्रवार को पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.




