जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत एचएमएम गेट से ट्रेलर की चोरी कर कटिंग करने के बाद बेचने वाले गिरोह के तीन सदस्यों समेत कटिंग करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए अपराधियों में जमशेदपुर के बारीगोड़ा निवासी रोहित कुमार शर्मा, चंदन यादव उर्फ कल्लू, अर्जुन सेन और अजय सिंह शामिल है. पुलिस ने इनकी निशानदेही में अलग-अलग जगहों से ट्रेलर का कटा हुआ समान भी बरामद किया है. जानकारी देते हुए प्रभारी डीएसपी सिटी अनिमेष कुमार गुप्ता ने बताया कि बीते दिनों एक ट्रेलर को चोरी कर ली गई थी. शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने ट्रेलर का अगला हिस्सा सरायकेला-खरसावां जिले के चौका से बरामद किया. जांच में पुलिस ने गिरोह के सरगना रोहित शर्मा और चंदन यादव उर्फ कल्लू को पकड़ा. इनकी निशानदेही में पुलिस ने कांदरबेड़ा स्थित हर्षवर्धन के टाल से कुछ सामान बरामद किया. (नीचे पूरी खबर देखें)

इधर पूछताछ में पुलिस को पता चला कि अन्य सामानों को ट्रक में लोड कर पंजाब के लिए ले जाया जा रहा है, जिसके बाद पुलिस ने बरही से ट्रक को भी बरामद कर लिया है. डीएसपी ने बताया कि हर्षवर्धन का टाल बर्मामाइंस में भी है और इसका गोदाम कांदरबेड़ा में है. घटना के दिन ट्रेलर को चोरी कर अर्जुन सेन अपने साथ चलाकर ले जा रहा था, उसके आगे बाइक से रोहित और चंदन रास्ता दिखा रहे थे. वहां पहुंचकर ट्रेलर को काटने का काम शुरू किया गया और ट्रेलर का पिछला हिस्सा कटिंग करने के बाद समान को ट्रक में लोड कर पंजाब भेजा जा रहा था, जो सामान ट्रक में नहीं लोड हो पाया उसे टाल में ही रख दिया गया. पूछताछ में उन्होंने बताया कि अब तक दो ट्रेलर और एक हाइवा की चोरी कर चुके है. इनकी निशानदेही में पुलिस ने 3 टन कटा हुआ ट्रेलर बेड, ट्रेलर का नंबर प्लेट, कटिंग करने में प्रयुक्त गैस सिलेंडर, ट्रेलर के टायर का रिम, और अभियुक्तों का मोबाइल बरामद किया गया है. पुलिस ने इनके पास से चुराए गए ट्रेलर के पार्ट्स, गैस कटर, करीब 3 टन अन्य ट्रेलर बेड के स्क्रैप और 6 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. बीते 14 दिसंबर को बर्मामाइंस थाना अंतर्गत सुनसुनिया गेट के समीप से चोरी गए ट्रेलर संख्या जेएच05सीवाइ-9599 मामले का खुलासा अब पुलिस ने कर दिया है. जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत एचएमएम गेट से ट्रेलर की चोरी कर कटिंग करने के बाद बेचने वाले गिरोह के तीन सदस्यों समेत कटिंग करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए अपराधियों में जमशेदपुर के बारीगोड़ा निवासी रोहित कुमार शर्मा, चंदन यादव उर्फ कल्लू, अर्जुन सेन और अजय सिंह शामिल है. पुलिस ने इनकी निशानदेही में अलग-अलग जगहों से ट्रेलर का कटा हुआ समान भी बरामद किया है. जानकारी देते हुए प्रभारी डीएसपी सिटी अनिमेष कुमार गुप्ता ने बताया कि बीते दिनों एक ट्रेलर को चोरी कर ली गई थी. शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने ट्रेलर का अगला हिस्सा सरायकेला-खरसावां जिले के चौका से बरामद किया. जांच में पुलिस ने गिरोह के सरगना रोहित शर्मा और चंदन यादव उर्फ कल्लू को पकड़ा. इनकी निशानदेही में पुलिस ने कांदरबेड़ा स्थित हर्षवर्धन के टाल से कुछ सामान बरामद किया. (नीचे पूरी खबर देखें)

छापेमारी दल में ये थे शामिल
छापेमारी दल में प्रभारी डीएसपी सिटी अनिमेष कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी राजू, एसआई विकास कुमार, एएसआई राम कुमार उपाध्याय, एएसआई देवकांत सिंह, आरक्षी धीरज सिंह, एएसआई धीरज सिंह, आरक्षी अमर सिंह राठौड़, आरक्षी दिनेश कुमार तिवारी, आरक्षी राजेंद्र मंडल और चालक मोनू कुमार शामिल थे.




