
जमशेदपुर : अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के जमशेदपुर प्रखंड के अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह के नेतृत्व में प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक मांग पत्र सौंपा गया. जिसमें साफ तौर पर कहा गया कि जेपीएससी की परीक्षा में पूर्ण रूप से धांधली हुई है, कई अभ्यर्थियों की ओ. एम. आर. सीट गायब कर दिया गया है. इस प्रकार कई छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. वहीं जेपीएससी मामले में हेमंत पाठक कोल्हान अध्यक्ष ने कहा कि हेमंत सोरेन ने कहा था कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त सरकार होगी. परंतु जेपीएससी के परिणाम से कुछ और संकेत मिल रहा है. इसके लिए संघ ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल से आग्रह किया है इस परीक्षा परिणाम की उच्च स्तरीय जांच कार्रवाई की जाए और दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. कार्यक्रम प्रखंड अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने किया. वहीं मुख्य रूप से प्रदेश सचिव दीपक पांडेय, गोपाल लोहार उपस्थित थे.




