
जमशेदपुर : जमशेदपुर की परसुडीह पुलिस ने बाइक चोरी का मामला सुलझाने के दौरान छापेमारी में एक पिस्टल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में सोपोडेरा गांधी मैदान के पास रहने वाला अरव कुमार उर्फ धीरज कुमार, बागबेड़ा पोस्तो नगर निवासी अर्जुन सरदार उर्फ डीएम रफ्तार और कुणाल कुमार उर्फ सोनू कुमार शामिल है. हालांकि इस मामले में इनका एक साथी लाल बिल्डिंग के पास रहने वाला विनीत कुमार अब भी फरार बताया जा रहा है. पुलिस विनीत की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. (नीचे भी पढ़ें)
जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विमल किंडो ने बताया कि 20 सितंबर को करनडीह के पास से एक बाइक की चोरी हुई थी. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की गई. जांच में यह बात सामने आई कि अरव द्वारा बाइक चोरी की गई है. पुलिस ने जब अरव के घर छापेमारी की तो वहां से चोरी की दो बाइक बरामद की गई. इसके अलावा अरव ने अपने घर में एक पिस्टल भी छुपा कर रखा था. पूछताछ करने पर पता चला कि पिस्टल को शौक के लिए रखा है. फिलहाल सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.





