जमशेदपुर : झारखंड पावर लिफ्टिंग ऑर्गेनाइजेशन की ओर से आयोजित पूर्वी सिंहभूम जिला पावरलिफ्टिंग स्पोटर्स चैंपियनशिप में सोनारी के जॉगर्स पार्क के अध्यक्ष जेपी सिंह को 60 वर्ष से अधिक उम्र की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार मिला है. (नीचे भी पढ़े)
बेंच प्रेस में उन्होंने कुल 57.5 किलो भार का वजन उठाया, जिसको देखते हुए उनको यह सम्मान दिया गया. जेपी सिंह ने बताया कि उम्र इसमें कोई बाधक नहीं बन सकती है. अगर इच्छाशक्ति मजबूत हो तो कामयाबी हासिल हो सकती है.







