जमशेदपुर : उपभोक्ता आयोग जैसी संवैधानिक संस्था द्वारा जनता को जो मूलभूत अधिकार अंतर्गत पानी सप्लाई देने का आदेश मिला है. उसे टाटा स्टील की कंपनी टाटा स्टील अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (टाटा स्टील यूआइएलएल) ने जिला उपभोक्ता न्यायालय के आदेश की अवमानना कर लगातार पंद्रह वर्षों से ग्राहक से अनुचित रुप से बिल वसूल कर रही है. आयोग के आदेश का पालन न होता देख पीड़ित ने जमशेदपुर के उपायुक्त एवं एसडीओ के समक्ष उपभोक्ता आयोग द्वारा दिए आदेश को पालन करवाने अथवा अवैध निर्माण अतिक्रमण पर लंबित कारवाई अविलंब पूर्ण करने की गुहार लगाते हुए आवेदन सौंपा. (नीचे भी पढ़ें)
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत से आज प्रत्यक्ष रुप से जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रभू जी, जिला सचिव शम्भू जायसवाल, जिला सदस्य कृष्णा कुमार की उपस्थिति में पुनः शिकायत पत्र एसडीओ शताब्दी मजूमदार को सौंपा गया. यह लताया गया कि बार-बार टाटा समूह के और आयोग के आदेश का उल्लंघन कर पीड़ित ग्राहक को न्याय से वंचित रखने का प्रयास किया जा रहा है. इस पर आवेदन को स्वीकार करते हुए अनुमंडल अधिकारी ने उपभोक्ता आयोग के आदेश को पालन करवाने का आश्वासन हमें दिया.



