जमशेदपुर : जमशेदपुर के खासमहाल के किताडीह क्षेत्र में रेलवे की जमीन पर बने 18 अवैध मकानों को रेल प्रशासन ने बुधवार को जमींदोज करा दिया. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि इन दिनों टाटानगर रेलवे स्टेशन के विस्तार की योजना पर काम चल रहा है. इसके तहत रेलवे अपनी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने की कवायद में जुटा है. बुधवार को रेल अधिकारी आज तीन बुलडोजरों के साथ किताडीह स्थित अतिक्रमण स्थल पर पहुंचे एवं वहां रेलवे के जमीन पर अवैध रूप से बने 18 पक्के मकानों को तोड़ कर जमींदोज करा दिया गया. इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी. (नीचे भी पढ़ें)
मालूम हो कि इससे पूर्व सभी 18 लोगों को रेलवे की ओर से नोटिस दे दिया गया था. उसके बाद आज सभी 18 पक्के मकानों पर बुलडोजर चलवाकर उक्त जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया. अभियान में शामिल रेलवे के अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से रह रहे 18 लोगो के घरों को पहले नोटिस दिया गया था, उसके बाद उन घरों को तोड़ा गया. आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.














