जमशेदपुर : जमशेदपुर के जेम्को बस्ती मिश्रा बागान में श्री राम कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ का श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ समापन हो गया. इस आध्यात्मिक आयोजन के अंतिम दिन क्षेत्र में भक्ति की बयार बही, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. समापन समारोह के अवसर पर सुप्रसिद्ध गायक अभिषेक पाठक ने अपनी सुमधुर आवाज में भजनों की ऐसी प्रस्तुति दी कि उपस्थित जनसमूह भक्ति भाव में झूमने पर मजबूर हो गया। उनके गीतों ने पूरे माहौल को राममय बना दिया. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू एवं वरिष्ठ समाजसेवी शिव शंकर सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए. मौके पर रमेश सिंह, मनोज कुमार, मनीष कुमार, जितेंद्र, करनदीप सिंह, हेमचंद्र झा और आमोद शर्मा व बस्ती वासी व श्रद्धालु उपस्थित रहे. आयोजन के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया.




