जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से विश्व रेड क्रॉस दिवस का पूरक रक्तदान शिविर बुधवार को साकची रेडक्रॉस भवन में आयोजित हुआ. स्व लखी प्रसाद सरावगी एवं उनके पुत्र स्व शशि सरावगी की स्मृति में रेड क्रॉस के पेट्रन व समाजसेवी रवि सरावगी के संयोजन में आयोजित उक्त शिविर में कुल 107 यूनिट रक्त संग्रह हुआ. मुख्य अतिथि, आयकर विभाग के उपायुक्त अजय चक्रवर्ती के साथ लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट के पूर्व जिलापाल विवेक चौधरी, रेडक्रॉस के पेट्रॉन व शिविर के संयोजक रवि सरावगी, अरूप घोष, समाजसेवी पूर्वी घोष, कैनेलाइट के निदेशक अमलेश झा व रेडक्रॉस के मानद महासचिव विजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से शिविर का उद्घाटन किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर श्री चक्रवर्ती ने रेड क्रॉस के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यों से जरूरतमंद लोगों को मदद मिलती है, उन्होने रेड क्रॉस के अन्य कार्यों को भी सराहा. कार्यक्रम में अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साह बढाया. आज विश्व रेड क्रॉस दिवस का पूरक रक्तदान शिविर था, जिसमें वैसे रक्तदाता जो 8 मई को रक्तदान नहीं कर पाये थे, उन्होंने रक्तदान किया और कुल 107 यूनिट रक्तदान हुआ. आज फर्स्ट टाईम डोनर के रूप में चार रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, जिनमें सबसे कम उम्र के आदर्श जयसवाल ने भी रक्तदान किया जिन्हें डोनर ऑफ द डे के रूप में सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया. आज के रक्तदान शिविर को सफल बनाने में जमशेदपुर ब्लड बैंक टीम ने डॉ निर्जला झा की देखरेख में रक्तदाताओं से रक्तदान प्राप्त किया. रेड क्रॉस के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान में मदद की.



