
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीएच एरिया से सोनारी जाने वाले मुख्य सड़क में किये गये बदलाव के कारण दुर्घटनाएं हो रही है. हालात यह है कि हर दिन एक ना एक व्यक्ति घायल हो रहा है. जहां केंद्र और राज्य सरकारें चाहती है कि ब्लैकस्पॉट को समाप्त किया जाये, लेकिन टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई की अदूरदर्शिता के कारण अब तक के सबसे महंगे सड़क में से एक एरोड्राम से सीएच एरिया गोलचक्कर तक की अच्छी सड़क को अच्छा करने के बजाय और असुरक्षित कर दिया गया है. प्रत्यक्षदर्शी कांग्रेसी नेता अमित श्रीवास्तव उर्फ गुड्डू टा
इगर ने कहा कि हद हो गयी है. लगातार यहां हादसा हो रहा है और कोई देख नहीं रहा है. ऐसा ही सोमवार को भी हादसा हुआ. कांग्रेसी नेता ने कहा कि अगर हादसों पर लगाम नहीं लगाया गया तो वे लोग सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करेंगे. (नीचे देखे पूरी खबर)

हालात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हर दिन यहां दुर्घटना हो रहा है. सबसे खतरनाक तो ऐरोड्राम से होकर सीएच एरिया गोलचक्कर तक जाने के दौरान हो जा रहा है. सोमवार को भी ऐसा ही हादसा हो गया. नयी एक्सयूवी कार जेएच05डीबी-2447 के साथ टेम्पो जेएच05-सीबी-1039 टकरा गयी, जिससे गाड़ियां झतिग्रस्त हो गयी जबकि टेम्पो तो उलट गयी. टेम्पो चालक को चोट लगी है, जिसको एमजीएम अस्पताल में इलाज कराया गया. जहां यह हादसा हुआ, वहां जमशेदपुर के डीसी का सरकारी मकान भी है.







