
चाकुलिया : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके धालभूमगढ़-चाकुलिया मुख्य सड़क पर जोड़ीसा गांव के पास गुरुवार की शाम बाइक और बोलेरो में हुई सीधी टक्कर में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है. वही एक युवक गंभीर रूप घायल हो गया है. मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार संजय महतो और सोमनाथ महतो दोनों युवक चाकुलिया प्रखंड के कासियाबेड़ा गांव निवासी बताए जा रहे हैं. उक्त दोनों युवक अपने बाइक संख्या जेएच 05 सीबी 0618 से धालभूमगढ़ जा रहे थे. (नीचे देखे पूरी खबर)

घटना में शिकार बोलेरो. 
घटना में क्षतिग्रस्त मोटर साइकिल.
विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो संख्या (जेएच 05 बीपी 9663) के साथ सीधी टक्कर हो गई, जिसमें सोमनाथ महतो नामक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है. सड़क दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन को खड़ी कर वहां से भाग निकला. घटना की सूचना पाकर चाकुलिया पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली. पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को वाहन से उपचार के लिए भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर ले जाया गया है.



