
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहु ने प्रखंड कर्मियों के साथ बैठक कर स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मित शौचालय निर्माण कार्य का समीक्षा की. बैठक में ग्राम संगठन को निर्देश दिया गया कि बेस लाईन, एलओबी, एनओएलबी के तहत बने शौचालय का उपयोगिता प्रमाण पत्र 28 फरवरी तक कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया है. साथ ही बैठक में अनुपस्थित ग्राम संगठन ईचड़शोल ग्राम संगठन, बाघराचुड़ा ग्राम संगठन, बड़ाकुलिया ग्राम संगठन, नाकदोहा ग्राम संगठन, अर्जुनबेड़ा दक्षिणाशोल ग्राम संगठन, भुतिया ग्राम संगठन, रधुनाथपुर ग्राम संगठन, मासड़ा ग्राम संगठन, चड़कमारा ग्राम संगठन, मौदा ग्राम संगठन, खण्डामौदा ग्राम संगठन, पाथरा बड़बेड़ा ग्राम संगठन को स्पष्टीकरण किया गया है.
बैठक में कनीय अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, बीपीएम, जेएसएलपीएस, सोसल मोबलाईजर, ग्राम संगठन आदि उपस्थित थें. इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की गयी. जिसमें एसईसीसी में बचे 22 लाभुक का पंजीकरण, जियो टैग उपरांत स्वीकृति कराने हेतु निर्देश दिया है. 2016-20 के लंबित आवासों को ससमय पूर्ण कराने हेतु प्रति पंचायत दैनिक कम से कम 01 आवास पूर्ण कराने हेतु सभी पंचायत सचिव को निर्देश दिया गया. इंदिरा आवास एवं बाबा साहब भीमराव अम्बेदकर आवास योजना अन्तर्गत सभी लंबित आवासों को एक सप्ताह के अंदर पूर्ण कराने हेतु निर्देश दिया गया. बैठक में प्रखंड समन्वयक, पंचायत सचिव समेत अन्य उपस्थित थे





