
बहरागोड़ा : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके के बहरागोड़ा प्रखंड की पुरनापानी पंचायत के पुरनापानी गांव में एक दिवसीय पाता नांच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने धमसा बजाकर प्रतियोगिता का उदघाटन किया.मौके पर संबोधित करते हुए श्री महंती ने कहा कि झारखंड संस्कृति अनमोल है, युवा संगठित होकर अपनी संस्कृति की रक्षा करे. उन्होंने कहा कि भाषा और संस्कृति ही हमारी पहचान है. हेमंत सोरेन की सरकार के कार्यकाल में झारखंडी संस्कृति को पहचान मिलेगा. कहा कि राज्य सरकार क्षेत्र के विकास के प्रति कृत संकल्पित है. आने वाले समय में झारखंडीयों को उनका हक और अधिकार मिलेगा.मौके पर आठ बहा आदिवासी क्लब केरूकोचा को प्रथम पुरस्कार 10 हजार और गंधानाटा पाता नाच टीम को द्वितीय पुरस्कार 7 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया गया.
मौके पर केंद्रीय सदस्य आदित्य प्रधान,प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा,सचिब गुरुचरण मांडी,ललित मांडी,गौरीशंकर महतो,मुन्ना होता,मुखिया पानसुरी हांसदा,कमिटी के सदस्य सुदर्शन मांडी,सहदेव बेसरा,मंडल मुर्मु,ठाकुरराम मांडी,सुरेश मांडी,कुनाराम हांसदा,फागुन हांसदा,सनातन सोरेन समेत अन्य उपस्थित थे.





