जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो नगर निगम क्षेत्र में नागरिकों एवं नगर निगम प्रशासन के मध्य प्रभावी संवाद एवं समन्वय को सुदृढ़ बनाने, जनसुविधाओं से संबंधित शिकायतों एवं सुझावों को संबंधित विभागों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने तथा जनसहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कई व्यक्तियों को जनसंपर्क एवं जनसुविधा प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत किया गया है. इसमें सनी मिर्जा, वसीम अहमद, सुरेश मजूमदार, विजय सोई को मनोनीत किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
मनोनीत जनसंपर्क एवं जनसुविधा प्रतिनिधि नागरिकों से प्राप्त शिकायतों, सुझावों एवं जनहित से जुड़े विषयों को संबंधित विभागों तक पहुंचाने, आवश्यक समन्वय स्थापित करने तथा उनके समयबद्ध निष्पादन में सहयोग प्रदान करेंगे. इस पहल का उद्देश्य नगर निगम प्रशासन एवं आम नागरिकों के मध्य संवाद को सुदृढ़ बनाना, जनसहभागिता को बढ़ावा देना तथा जनहित से जुड़े विषयों के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग सुनिश्चित करना है.




