
चाकुलिया : भाजपा के संस्थापक पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर चाकुलिया के भाजपाइयों ने उन्हें याद किया. मंडल अध्यक्ष शतदल महतो के निवास स्थान पर भाजपाइयों ने पं दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. मौके पर मंडल अध्यक्ष शतदल महतो ने कहा कि पं दिनदयाल उपाध्याय की जीवनी से कार्यकर्ता प्रेरणा लें और उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज और क्षेत्र के विकास में अपनी भूमिका निभाए. मौके पर हरी साधन मल्लिक, मुरली दास, बनमाली दास समेत अन्य भाजपाई उपस्थित थे





