चाकुलिया: चाकुलिया सीएचसी परिसर में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित दिव्यांग शिविर में कुल 120 दिव्यांगों की हुई जांच. इस शिविर में हड्डी के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ शुभम मंडल, नेत्र विशेषज्ञ के डॉ शक्ति नाथ सिंह और अनील कुमार,कान के डॉ चारू माइति और मानसिक रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ दीपक गिरी और सुनीता हेम्ब्रम ने दिव्यांगों की जांच की. शिविर में हड्डी से जुड़े 42 ,नेत्र के 20,कान के 41 और मानसिक से जुड़े 17 दिव्यांग की जांच की गई है.



