चाकुलिया : चाकुलिया वन विभाग कार्यालय परिसर में शनिवार को हाथी से प्रभावित आश्रित परिवारों के बीच वन विभाग से स्वीकृत राशि का वितरण किया गया. विधायक समीर मोहंती ने मौके पर हाथी के हमले से मृत जेनाडीह गांव निवासी मंगलू नायक के आश्रित परिवार को 3.75 लाख रुपए, दुधियाशोल गांव निवासी मृतका बुधनी सोरेन के परिवार को 3.50 लाख रुपए, बांकशोल गांव निवासी मृतक खगेन हेम्ब्रम के परिवार को 3.50 लाख रुपए, डुमरडीहा गांव निवासी मृतका बेहुला नायक के परिवार को 3.50 लाख रुपए और हाथी के हमले में घायल हुए जुगीतोपा गांव निवासी दीपंकर महतो को 1.50 लाख, उदाल गांव निवासी काशीनाथ पातर को 25 हजार और गोइदो गांव निवासी धरमा सोरेन को 1.50 लाख रुपए का चेक प्रदान किया. मौके पर रेंजर दिग्विजय सिंह, प्रमुख धनंजय करुणामय, नपं अध्यक्ष सोमवारी सोरेन, जिप सदस्य धरित्री महतो, मौसमी मल्लिक, साहेबराम मांडी, गौतम दास, मो गुलाब, राम बास्के, भाजपा नेता पार्थो महतो, हरिसाधन मल्लिक, शतदल महतो, मनोरंजन महतो समेत अन्य उपस्थित थे.




