
गुड़ाबांदा : प्रखंड भ्रमण कार्यक्रम के तहत जिला योजना पदाधिकारी अजय कुमार और सहायक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल जमशेदपुर विजय राय ने संयुक्त रूप से अनुमंडल के गुड़ाबांदा प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया. दौरे के दौरान पदाधिकारियों ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण का भौतिक सत्यापन करते हुए निर्माणाधीन आवास लाभुकों को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिया है. पदाधिकारियों ने गुड़ाबांदा प्रखंड के दौरे के पश्चात घाटशिला प्रखंड पहुंचकर सदर अस्पताल में डीएमएफटी मद से निर्माणाधीन ड्रेनेज योजना, स्वर्णरेखा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया. पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत फूलों की खेती का भी निरीक्षण किया.





