बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की ब्राह्मणकुंडी पंचायत के बेलबरिया गांव में रिंकू प्रधान के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता झामुमो में शामिल हुए. सभी नये सदस्यों को विधायक समीर महंती ने माला पहनाकर झामुमो में शामिल किया. विधायक श्री महंती ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में विकास हो रहा है. सीएम के विकास कार्यों से प्रभावित होकर अन्य दलों के कार्यकर्ता झामुमो में शामिल हो रहे हैं.(नीचे भी पढ़े)
पार्टी में आए सभी नये सदस्यों को उचित सम्मान मिलेगा. भाजपा से झामुमो में शामिल होने वाले में बेलबरिया निवासी हरिशंकर बाग, नंदलाल बाग, विजय बाग,प्रफुल्ल बाग, गौतम नायक,आनंद बाग, लखंडदार नायक,संजय बाग, तरनी नायक, मुरली बाग, सुकुमार बाग, रबी पोलाई,दिलीप दनपत ,सौमित्र बाग, मुर्त्युजय बाग, शंकर बाग, बहाबन नायक, जयंत नायक समेत अन्य कई लोग शामिल थे. (नीचे भी पढ़े)
मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा,उप प्रमुख मुन्ना होता,निर्मला मुर्मू,गौतम नायक,मोतीलाल प्रधान,सुभाष दास,भक्त प्रसाद सेन,बिशु ओझा,सुभाष नायक,गणेश हांसदा, हिमांगशु सोम,पिंटू दत्त, लाल मोहन मुर्मू,छोटू लाल मांडी,सौरभ घोष, स्वपनोजीत करण,सुब्रतो घोष समेत अन्य उपस्थित थे.



