
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के झोपड़ीशोल गांव निवासी निश्चिंत चालक के घर में रविवार अचानक आग लगने से घर में रखे सारा समान जलकर राख हो गया है. आग लगने की सूचना पाकर चिकित्सक सह समाज सेवी डॉ सुनीता देवदूत सोरेन झापडी़शोल गांव पहुंचकर अग्नि पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली. परिवार के सदस्यों ने बताया कि आगजनी में घर में रखे कागजात जैसे खतियान, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, नरेगा जॉब कार्ड, पंखा, और नगद 10,000 रुपये भी जल गये. डॉ सुनीता ने परिवार को नगद रुपये देकर आर्थिक सहयोग किया और विभागीय सहायता उपलब्ध कराने की आश्वासन दिया है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]





