
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नामोपाड़ा गांव में निर्मित नाली जाम होने से गांव के ग्रामीण और राहगीर काफी परेशान थे. नाली जाम होने के कारण नाली का गंदा पानी सड़क पर दिनरात बहते रहता था, जिससे सड़क पर चलने में ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. ग्रामीणों ने इसकी शिकायत नपं प्रशासन से कर जाम नाली की सफाई कराने की मांग की थी. ग्रामीणों की मांग पर नपं प्रशासन ने पहल करते हुए गांव में जाम पड़ी नाली की सफाई जेटिंग मशीन से करना प्रारंभ कर दिया है. मौके पर उपस्थित नंप के सिटी मैनेजर मोनिस सलाम ने कहा कि नाली के ऊपर स्लैब ढलाई होने के कारण नाली की सफाई समय समय पर सफाई कर्मियों नहीं कर पा रहे थे. कहा कि मशीन से सफाई कार्य प्रारंभ किया गया है जल्द ही क्षेत्र के लोगों को नाली जाम की समस्या से निजात मिलेगा.






