
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के बिरसा चौक पर नगर प्रशासन द्वारा राहगीर और यात्रियों के लिए निर्मित शौचालय महीनों से जाम है. शौचालय जाम होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. शौचालय की साफ सफाई की दिशा में नपं प्रशासन द्वारा अब तक पहल नहीं करने से लोगों में विभाग और जन प्रतिनिधियों के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है. विदित हो कि चाकुलिया-धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर चाकुलिया के बिरसा चौक से रोजाना दर्जनों महिला और पुरुष यात्री विभिन्न वाहनों से यातायात करते हैं. शौचायल जाम होने से महिला यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वही टॉयलेट जाम रहने का कारण टॉयलेट का गंदा पानी बहकर मुख्य सड़क तक आ पहुंच रहा है इससे आसपास में ठहरे लोग दुर्गंध से त्रस्त है. इस संबंध में सिटी मैनेजर मोनिस सलाम ने बताया कि पिछले बोर्ड मिटिंग में उक्त समस्या आई थी और लोगों की समस्या को देखते हुए वहां नये प्रसाधन निर्माण कराने की प्रस्ताव पारित किया गया है. कहा जल्द ही जाम पड़े शौचालय की सफाई की जाएगी.






