घाटशिला : सरकार पंजीकृत ” हुल्ला डेक रिसाइकलिंग प्राइवेट कंपनी’ द्वारा घाटशिला के संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर के छात्रों व शिक्षकों को गुरुवार को सम्मानित किया गया. विदित हो कि विद्यालय अपने आस-पास के क्षेत्रों से पिछले एक वर्ष से ई-वेस्ट एकत्र करने का काम कर रहा है. इस अभियान के अंतर्गत गुरुवार प्रार्थना-सभा में विद्यालय के आठ छात्रों तथा 5 शिक्षकों को सम्मानित किया गया. लगातार तीसरी बार रीसाइकलिंग के लिए इ-वेस्ट एकत्र कर हुल्ला डेक को भेजा गया है. विद्यालय ने 90. 6 किलो ई वेस्ट एकत्र किया. (नीचे भी पढ़े)

छात्रों ने अपने घरों तथा आसपास के क्षेत्रों से प्रदूषण फैलाने वाले इ वेस्ट एकत्र किए. विद्यालय के पांच शिक्षकों क्रमशः अनूप पटनायक, इंदु कुमारी, संध्या मिश्रा, गुरदीप कौर और अर्पो भट्टाचार्य ने भी अपने घरों के ई वेस्ट प्रदान कर इस कार्य में अपना योगदान दिया. विद्यालय प्रशासिका शोभा गनेरीवाल तथा प्रबंधक डॉ प्रसेनजीत कर्मकार ने प्रशस्ति पत्र तथा भेंट व उपहार देकर सब को सम्मानित किया. इस अवसर पर समस्त छात्र- छात्राओं, शिक्षकों के अतिरिक्त अतिथि के रूप में दो भारतीय सेना जवान भी शामिल थे.



